बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता आज अपने एनर्जेटीक अभिनय के लिए जाने जाते हैं। रणवीर उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने कम समय में सफलता हासिल की है।
रणवीर सिंह अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसी तरह वह अपने मजेदार अंदाज, जबरदस्त एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर सिंह कुछ भी फनी बोल देते हैं, जिसका उन्हें बाद में काफी पछतावा होता है। कुछ ऐसा ही पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ में भी हुआ. जिसका वीडियो सालों से वायरल हो रहा है.
रणवीर सिंह भूले अपनी हदें: यह कहानी है 2011 की, जब बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ‘कॉफी विद करण’ शो में रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे थे। वीडियो में करण, रणवीर और अनुष्का खूब हंसते हैं, लेकिन उसके बाद रणवीर अनुष्का पर अश्लील कमेंट करते हैं. यह सुनकर अनुष्का भी परेशान हो गईं।
दरअसल बात करते हुए रणवीर अपनी हदें भूल जाते हैं और अनुष्का के प्राइवेट पार्ट के बारे में अश्लील बातें करते हैं. यह सुनने के बाद अनुष्का शर्मा कुछ देर तक सदमे में रहीं। वहीं करण जौहर जोर-जोर से हंसने लगते हैं. इसके तुरंत बाद अनुष्का शो में रणवीर को थप्पड़ मारने लगती हैं और कहती हैं, ”मुझसे ऐसे बात मत करो.” यह पुराना वीडियो फिर से चर्चा में है।
वैसे हम आपको बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद ट्रोलर्स ने करण जौहर और रणवीर सिंह की क्लास ले ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बैंड बाजा बारात’ की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू कर दी थी।
दो साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दोनों डायरेक्टर जोया अख्तर की 2015 में आई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में नजर आए। फिल्म में दोनों ने काफी इंटिमेट सीन दिए थे। 2017 में अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। 2018 में रणवीर सिंह ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ सात फेरे लिए।