बॉलीवुड में आमिर खान अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। आमिर खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव नही हैं। लेकिन दूसरी तरफ उनकी बेटी ईरा आये दिन आपनी फोटोज की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। इरा खान को ज्यादातर अपनी बोल्ड फोटोज में देखा गया है। लेकिन आपको शायद ये भी पता होगा कि ईरा अपने डिप्रेशन के बारे में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।
खुद को धीरे धीरे डिप्रेशन से निकाल रही हैं
केखबरों के मुताबिक इरा खान काफी समय से एक बात को लेकर अवसाद में जी रही हैं। आमिर अपनी बेटी का कई डॉक्टर्स से इलाज करवा रहे हैं। ईरा की एक खूबी है वो अपने सीक्रेट्स पर बात करने पर खुद को रोकती नही है। ईरा डिप्रेशन के लिए लोगो को भी जागरूक करने की सलाह देती हैं। ईरा ने सिर्फ अपनी फोटोज ही नही सोशल मीडिया पर मेन्टल हेल्थ को लेकर भी कई वीडियोज शेयर की हैं।
ईरा ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें डिप्रेशन से निकलने के लिए कहा कि उन्हें ज्यादा बिजी नही रहना चाहिए, खुद को थोड़ा वक्त देना चाहिए, धीरे धीरे कोई काम करना चाहिए, लगातार काम करने से बचना चाहिए। लेकिन इसके विपरीत ईरा का कहना है, हर कोई अपने हिसाब से डिप्रेशन के बारे में सोचता है। इसलिए हर कोई अपने हिसाब से सलाह देता है। ईरा को डॉक्टर्स ने सलाह दी कि वो खुद को बिजी रखें। ईरा ने भी खुद को काफी बिजी कर लिया था। लेकिन अब ईरा को लगता है कि ज्यादा बिजी रहना भी गलत है। उन्होंने आगे कहा कि वो ज्यादा ही डिप्रेस्ड हैं लेकिन वो खुद को धीरे धीरे डिप्रेशन से निकाल रही हैं।
ईरा ने बताया क्या है डिप्रेशन की वजह
ईरा खान ने डिप्रेशन का कारण भी सबसे शेयर कर दिया है। ईरा ने बताया कि महज 14 साल की उम्र में उनके किसी जानने वाले ने उनका यौन शोषण किया था। उस समय वो नही जानती थी कि क्या हो रहा है। उन्हें अपने साथ हुए इस कृत्य का पता 1 साल में जाकर लगा कि उनके साथ क्या हुआ है। जैसे ही समझ आया कि क्या हुआ है। फौरन अपने माता पिता को सारी बात की जानकारी दे दी। ईरा उस टाइम पर डिप्रेशन में आ चुकी थी। तब उसकी फैमिली ने उसे उस डिप्रेशन से बाहर आने में मदद की।