बचपन मे शक्तिमान के नाम से बच्चे खेल कूद सब छोड़कर टीवी के आगे बैठ जाते थे। ये बात उस जमाने की है जब ब्लैक एंड वाइट टीवी का भी जमाना हुआ करता था। लोगों के घर डिश नहीं होती थी। छत पर एंटीना ठीक करके रविवार के दिन भी 1 घंटे तक तो शांति हो जाती थी। होगी क्यों नहीं, जब शक्तिमान आ रहा हो तब बच्चे तो बच्चे घर के बड़े भी उनके साथ बच्चे हो जाते थे। महाभारत के भीष्मपितामह हो या शक्तिमान, मुकेश खन्ना को दिन दुगनी और रात चौगनी प्रसिद्धि मिली है।
मुकेश खन्ना हिंदुत्व को लेकर आये दिन कुछ न कुछ ट्वीट कर लोगों को जागरूक करते रहते हैं। इस बार भी मुकेश खन्ना ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, और उसके साथ कैप्शन भी लिखा कि जिसे पड़ते ही ट्वीटर पर अलग अलग प्रतिक्रिया आने लगी है।
मुकेश ने ट्वीट करके हिन्दू राष्ट्र की मांग की है। मुकेश ने ट्वीट पर नेहरू जी के ग्रुप को शांत रहने पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि जब जिन्ना ने मांग की तो नेहरू क्यों चुप रहे। जिन्ना पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। आजादी के समय पाकिस्तान की मांग करने वाले मुस्लिम लीग के सदस्य थे जिन्ना।
मुकेश ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि अब तक इंडिया बहुत कह लिया, अब हिंदुस्तान कहने का वक्त आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि जब देश आजाद हुआ तभी से भारत को हिन्दू राष्ट्र हो जाना चाहिए था। वीडियो में मुकेश जगद्गुरु आचार्य परमहंस जी के साथ नजर आ रहे हैं। आचार्य जी ने मुकेश खन्ना से सवाल किया कि हिन्दू राष्ट्र के बारे में आपका क्या विचार है? तब मुकेश खन्ना ने कहा कि हमारा देश पहले अखंड भारत था तो आज क्यों नही है। वीडियो में उन लोगो ने अपील की है भारत को जल्द हिन्दू राष्ट्र घोषित करो।
मुकेश के ट्वीट पर लोग अलग- अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ मुस्लिम समाज के लोग उन्हें उल्टा सीधा जवाब भी दे रहे हैं। वहीं हिन्दू धर्म के लोग उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।