दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को अब सारी दुनिया में पहचाना जाता है। साथ ही इनकी अदाकारी के भी फैंस दीवाने हैं। हाल ही में रणवीर को दीपिका के साथ एक फैशन शो में स्पॉट किया गया है। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। सोशल मीडिया पर इन्होंने अपनी फोटोज शेयर की हैं। फैंस को भी इनका ये लुक काफी पसंद आया है। फोटोज जमकर वायरल हो गई हैं।
एक साथ फैशन शो में की शिरकत
रणवीर सिंह ने हाल फिलहाल में अपनी पत्नी और फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ एक फैशन शो में शिरकत की है। दोनों को ही रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए देखा गया है। इनकी जोड़ी ने शो में रंग भर दिया। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ड्रेस सुप्रसिद्ध डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है। दीपिका ने अपने सोशल साइट एकाउंट पर हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की है। इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज को उनके फैंस काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। फैंस ने इनकी जोड़ी को जितना लाइक किया है उतना ही इनकी फोटोज को भी जमकर लाइक कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैन्स एक से बढ़कर एक कमेंट्स कर रहे हैं।इवेंट में दोनों ने काफी सारे पोज दिए हैं। फोटोग्राफर ने भी उनकी हर हरकत को कैप्चर कर लिया है। कभी रैंप वॉक करते हुए तो कभी पोज देते हुए, तो कभी बैठे हुए। दीपिका रणवीर के साथ हमेशा खुश नजर आती हैं। बड़बोले किस्म के रणवीर की जोड़ी अगर सच में किसी के साथ अच्छी लगती है तो वो सिर्फ दीपिका ही है।
रणवीर तो रणवीर हैं
शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हर इवेंट पर अलग ही नजर आते हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ काफी खुश देखा गया है। चर्चा है कि हाल ही में रणवीर सिंह ने एक पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। तब रणवीर के फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। रणवीर के इलावा दीपिका के फैंस भी रणवीर को ट्रोल करने से नही चूके। लेकिन रणवीर तो रणवीर हैं। उन्हें लोगो की प्रतिक्रियाओं का कोई प्रभाव नही पड़ा। रणवीर और दीपिका कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। रणवीर की फिल्मों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की शेयर की गई फोटोज को लगभग 9 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। साथ उनकी फोटोज पर करीब 3000 कमेंट्स में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। बॉलीवुड में रणवीर अपनी ऊट पटांग हरकतों की वजह से पहचाने जाते हैं। कभी अपनी ड्रेस को लेकर तो कभी फोटो में कोई पोज देते हुए। हर जगह रणवीर अपनी किसी न किसी हरकत से ट्रोल भी हो ही जाते हैं।