फिल्म जगत के मेगास्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या एक सफल फिल्म निर्माताओं में से एक है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी सक्रिय देखा गया है। अक्सर अपनी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते हुए उन्हें देखा गया है। ऐश्वर्या जी की कुछ तस्वीरों में हाल ही उन्हें बोनी कपूर जी के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों ने मशहूर एक्ट्रेस श्री देवी जी को भी याद किया
आपको जानकारी देते हैं कि रजनीकांत तमिलनाडु में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति बने हैं जिसके लिए उन्हें सम्मान भी दिया गया है। किसी कारण वश रजनीकांत जी समारोह में शामिल न हो सके इसलिए उनके स्थान पर ये सम्मान उनकी बेटी ऐश्वर्या ने स्वीकार किया। सम्मान के साथ उन्होंने बोनी कपूर संग फ़ोटो भी शेयर की हैं।
बोनी कपूर के साथ तस्वीरें की साझा।
निर्माता बोनी कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हए ऐश्वर्या जी ने एक कैप्शन भी लिखा है- आज की शाम आपके साथ कॉफी पीने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूँ, बोनी कपूर अंकल। पुराने दिनों को याद कर रही हूँ, पप्पी अक्का और कुछ यादें। उनके फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को काफी लाइक कर रहे हैं। लेकिन फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट भी पास कर रहे हैं। भले ही श्रीदेवी आज मौजूद नहीं लेकिन उन्हें हर कोई याद करता है। श्रीदेवी के जाने की खबर से उनके फैन्स हैरान हो गए थे। ऐसे में ऐश्वर्या जी की बोनी से मुलाकात में श्री देवी को भी याद कर लिया है।
इसके साथ ही तेलंगाना में मिले सम्मान पत्र की तस्वीरें भी उन्होंने सबसे साथ साझा की है। सम्मान की तस्वीरों पर उन्होंने कैप्शन भी दिया है, कि सबसे ज्यादा और रेगुलर टैक्स भरने वाले की गौरवमयी बेटी। इनकम टैक्स डे 2022 पर अप्पा को सम्मान देने के लिए तमिलनाडु इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बहुत बहुत धन्यवाद।
इसके साथ ही अक्षय कुमार को भी सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने के लिए सम्मानित किया गया है।
रजनीकांत को मिले सम्मान पत्र को प्राप्त करती ऐश्वर्या
ऐश्वर्या जी के पोस्ट शेयर करते ही सोशल मीडिया साइट पर बधाईयों की बौछार हो गई। सभी ने मेगा स्टार रजनीकांत जी की जमकर तारीफ की और सम्मान दिया। ऐश्वर्या जी की बात करें तो ऐश्वर्या रजनीकांत जी की सबसे बड़ी बेटी हैं, एवं साउथ के स्टार धनुष की पत्नी भी हैं। ऐश्वर्या जी के 2 बेटे हैं, यात्रा और लिंगा। लेकिन एक बड़ी खबर भी है शादी के इतने दिनों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
ऐश्वर्या जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म ओ साथी चल जल्द रिलीज होने वाली है।