बॉलीवुड में अपने अभिनय और खूबसूरती के बल पर जानी जाने वाली तब्बू को हर कोई जानता है। 51 साल की हो चुकी तब्बू ने बॉलीवुड की कई सारी हिट फिल्मों में अभिनय किया है। आज भी वो अपनी खूबसूरती और अदाकारी से लोगो का दिल जीत लेती हैं। तब्बू को हमेशा ही अजय देवगन के साथ फिल्मों में भी देखा गया है, और इनके चाहने वाले भी 90 के दशक की फिल्मों में इनकी जोड़ी को ही पसन्द करते थे। आपको बता दें कि दोनों ने बॉलीवुड की काफी सारी हिट रही फिल्मों में अभिनय करा है। इसके साथ ही आपको ये भी बताते हैं कि ये दोनों ही एक दूसरे से फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले से ही दोस्त भी हैं।
तब्बू अजय के साथ कर चुकी कई फिल्में
ये बात तो सभी जानते हैं कि तब्बू और अजय देवगन एक साथ कई सारी फिल्में कर चुके हैं। जिनमे से कुछ हिट रही फिल्मों के बारे में हम आपको बताते हैं, तब्बू अजय के साथ विजयपथ, हकीकत, दृश्यम, गोलमाल अगेन और दे दे प्यार दे जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों की ही ऑन स्क्रीन जोड़ी इनके फैंस को काफी पसंद आती है। फिर एक बार दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर अपना रंग जमाने आ रही है। आप सभी तब्बू को एक बार फिर अजय के साथ स्क्रीन पर जोड़ी में देखने के लिए तैयार हो जाइए। अजय और तब्बू दोनो एक साथ फिर दृश्यम 2 में नजर आने वाले हैं। दृश्यम 2 जल्द ही 18 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।
क्यों तब्बू आज तक कुँवारी हैं?
तब्बू की निजी जिंदगी पर नजर डालते हैं तो बॉलीवुड के कई जाने माने अभिनेताओं के साथ तब्बू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तब्बू का काफी सफल एक्टर्स के साथ नाम भी जुड़ चुका है। लेकिन ये सवाल सभी को सोचने पर हैरान कर देता है कि क्यों तब्बू आज भी 51 साल की हो जाने पर भी अकेली हैं, उन्हें आज तक अपना जीवन साथी नही मिला। इस सवाल पर तब्बू ने अपनी खामोशी से पर्दा उठा दिया है। तब्बू ने एक इंटरव्यू में खुद सबको ये राज बताया कि क्यों उन्होंने आज तक किसी से भी शादी नहीं की। तब्बू ने हाल ही में अजय देवगन को लेकर ये खुलासा कर ही दिया कि अजय उनके करीबी दोस्तों में से एक हैं। तब्बू ने बताया कि वो उनके चचेरे भाई के पड़ोसी और दोस्त भी थे। बचपन मे अजय और उनका भाई उनकी जासूसी किया करता था। उनसे मिलने वाले हर लड़के को वो कूट दिया करते थे। उन्होंने किसी से कभी मिलने ही नही दिया।