भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा कोई घरेलू नाम नही है। मोनालिसा सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम है। मोनालिसा ने टीवी की दुनिया मे भी नाम कमाया है। लेकिन इस बार मोनालिसा ने बिकनी में अपनी फोटोज शेयर करके अपने फैंस के दिलो में धमाल मचा दिया है।
बिकनी पहने आई नजर
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मोनालिसा ने टीवी की दुनिया में एक सीरियल बनाया था “नजर”। एक ऐसी डायन थी मोनालिसा जिसे देखकर लोग दूर भागने की बजाए उसके पास जाना ज्यादा पसंद करेंगे। ये डायन इतनी बोल्ड थी, जिसने डायन के रूप में ग्लैमर का तड़का लगा दिया और लोगो का मन मोह लिया। मोनालिसा बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
रियालिटी शो बिग बॉस से मोनालिसा का नाम काफी पॉपुलर हो गया था। क्योंकि इस शो में मोनालिसा के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए थे। मोनालिसा और विक्रांत ने शो में ही शादी कर दर्शकों को जोर का झटका दे दिया था। आपको बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी काफी तस्वीरें वायरल भी हुई। लेकिन मोनालिसा ने बाद में उन्हें एकाउंट से हटा दिया था। मोनालिसा और विक्रांत को पब्लिक प्लेस में स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए भी शादी से पहले देखा गया था। उस समय मोनालिसा ने विक्रांत के साथ कि काफी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों अपने रिस्ते को पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं।
मोनालिसा की सोशल लाइफ।
मोनालिसा अपनी फिटनेस को लेकर कोई समझौता नही करती। अपने हॉट फिगर को मेंटेन करने के लिए मोनालिसा घंटो जिम वगेरा में पसीना बहाती हैं। खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए मोनालिसा हर जतन करती है। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा अपनी सबसे बोल्ड तस्वीरों को ही शेयर करती है। जिसे देख उनके फैन्स दीवाने हो जाते हैं। अपनी बिकनी पहने हुए तस्वीर से लोगो को अपने लुक की बोल्ड झलक देकर मोनालिसा ने सबके दिलों में आग लगा दी है। मोनालिसा एक बार फिर अपने पति के साथ स्टारप्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहे थे। मोनालिसा ने शो में अपने पति के साथ रोमांस करते हुए अपनी खुशी अपने फैंस के साथ खूब शेयर की। मोनालिसा ने शो में कहा कि वो अपने पति के साथ अपनी शादी शुदा जिंदगी के शुरू वाले दिनों को फिर से जी रही हैं। इसके इलावा मोनालिसा बॉलीवुड में भी अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म ब्लैकमेल से डेब्यू कर चुकी हैं।