एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कलाकार रहे अर्जुन रामपाल ने बहुत कम समय में अपनी मेहनत और अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान हासिल की। 90 के दशक के सबसे बेहतरीन और सबको पसन्द आने वाले कलाकारों में से एक थे। कुछ खबरें ये भी है कि अर्जुन रामपाल को सुपरस्टार सलमान खान से भी ज्यादा लोकप्रिय माना जाता था। अर्जुन रामपाल की रील लाइफ जितनी इंटरेस्टिंग थी उतनी ही उनकी रियल लाइफ के भी ऐसे कुछ किस्से हैं जो काफी सुर्खियों में रहे थे। फिलहाल में अर्जुन ने एक विदेशी मॉडल को अपने दिल मे जगह दी है और अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है।
अर्जुन रामपाल की निजी जिंदगी
अर्जुन रामपाल की जिंदगी में एक किस्सा बड़ा ही चर्चित रहा है। वो ये की उन्होंने एक ऐसी लड़की को डेट किया जो उनसे उम्र में 15 साल छोटी थी। फिल्मों से दूर रह रहे अर्जुन रामपाल की रियल लाइफ काफी विवादित रही। 15 साल छोटी मॉडल को जिंदगी में शामिल करने के साथ अर्जुन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल उन स्टार्स में से हैं जिनकी शादी फिलमी दुनिया मे आने से पहले ही हो गई थी। 1998 में अर्जुन की भारत की सुप्रसिद्ध मॉडल रही मेहर जेसिया से शादी हुई थी। शादी के 20 साल तक तो इनकी लाइफ में कोई प्रॉब्लम नही आई। मेहर और अर्जुन रामपाल की 2 बेटियाँ भी है। जिनका नाम महिका और मायरा है। कहा जाता है अर्जुन अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते थे। फिर अचानक क्या हुआ जो अर्जुन ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया?
बिना शादी के 15 साल छोटी लड़की को बना दिया माँ
अर्जुन एक विदेशी मॉडल को डेट करने लगे थे जो उनसे उम्र में 15 साल छोटी थी। जिसकी वजह से अर्जुन ने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। बॉलीवुड में एक्टिव न होने पर भी अर्जुन की रिलेशनशिप ने काफी सुर्खियां बटोर ली थी। हर कोई इनके किस्से जान गया था। खबर ये भी थी कि अर्जुन और मॉडल ग्रेबीएला का एक बेटा शादी से पहले ही हो गया था। मॉडल के प्रेग्नेंट हो जाने की वजह से ही अर्जुन की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां होने लगी थी। जिस वजह से अर्जुन ने शादी के 20 साल बाद अचानक तलाक का फैसला कर लिया।
आपको ये भी बता दें कि अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में अब तक 20 साल काम किया है। बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में उनका नाम शामिल था। 2008 में रॉक ऑन के लिए नेशनल अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। जल्द ही सुनने में आ रहा है कि अर्जुन OTT प्लेटफार्म से फिर एक बार इंडस्ट्री में वापसी करने वाले हैं।