बॉलीवुड एक्टर्स की प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ के भी चर्चे होते रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है अभिनेत्री रीना रॉय से जुड़ा हुआ। 70 के दशक की ये एक्ट्रेस अक्सर अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रहती थी। असल मे रीना रॉय का चलकर मशहूर कलाकार शत्रुघन सिन्हा के साथ चलने के चर्चे हमेशा चलते रहते थे। खबर थी कि शत्रुघन शादी शुदा होने के बाद भी रीना रॉय को डेट करते थे। इस वजह से इनकी शादी शुदा जीवन मे कई परेशानियां खड़ी हो गई।
रीना और शत्रुघन का रिश्ता
साल 1975 में आई फिल्म कालीचरन में साथ काम करने से रीना रॉय और शत्रुघ्न के बीच प्यार हो गया था। दोनों की जोड़ी को फिल्म में दर्शकों ने भी काफी पसंद किया। इसके साथ ही लोग भी चाहते थे कि दोनों जोड़ी में बने रहे। इस फिल्म के बाद रीना और शत्रुघन ने करीब 16 फिल्मों में एक साथ काम किया। रीना को लेकर शत्रुघन हमेशा असमंजस में रहे, शादी के बाद भी शत्रुघन का रीना
के प्रति प्यार कभी कम न हुआ। खबर ये भी फैली थी की रीना ने शत्रुघन को अपनी पत्नी को तलाक देकर खुद से शादी करने के लिए कई बार कहा, लेकिन शत्रुघन अपनी पत्नी को भी कभी नही छोड़ना चाहते थे। कुल मिलाकर शत्रुघन एक साथ 2 मिठाइयां हमेशा खाना चाहते थे। असल मे क्या सच है ये तो कोई नही जानता। क्योंकि शत्रुघन जी ने या रीना रॉय ने कभी भी खुद से मीडिया में कोई बयान बाजी नही की। ऐसे में खबरों का फैलना सिर्फ एक खबर भी हो सकता है और सच भी।
सोनाक्षी सिन्हा, रीना रॉय की बेटी ?
दरअसल कई निजी वेबसाइट ये दावे कर रही हैं कि सोनाक्षी और रीना रॉय की शक्ल एक जैसी लगती है। लेकिन इस बात को लेकर शत्रुघन या रीना या सोनाक्षी की तरफ से कोई बयान मीडिया में नही है। शक्ल एक जैसी लगने की वजह से ये दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघन की नाजायज औलाद भी हो सकती हैं। दरअसल ये दावा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि हाल ही में सोनाक्षी का एक बयान आया था की उनके पिता शत्रुघन उनकी शादी नही कर रहे हैं। पिता की तरफ से अपनी बेटी की उम्र का ध्यान न रखना और उसकी जवानी को ऐसे ही बर्बाद होते देखने के कारण हर कोई ये अंदाजा लगा रहा है कि सोनाक्षी शत्रुघन की नाजायज औलाद हैं।
लोग इसलिए भी इस अफवाओं को सच मान लेते हैं कि शत्रुघन और रीना रॉय का रिश्ता कोई साधारण रिश्ता नही था। दोनो को काफी करीब देखा गया है। फिल्मों में भी उनकी केमिस्ट्री किसी रियल कपल जैसी ही थी। ऐसे में कोई भी एक्ट्रेस किसी एक्टर के साथ इतने करीब तभी हो सकती है जब दोनों के बीच कोई रिश्ता करीबी रिश्ता हो। बॉलीवुड की इस जोड़ी और उनकी औलादों को लेकर मीडिया में किये जाने वाले दावे कितने सच हैं ये कोई नही जानता।