बॉलीवुड में खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ नया लाते रहते हैं। आज रक्षाबंधन के मौके पर भी अक्षय अपनी फिल्म ला रहे हैं। हालांकि साल 2022 अक्षय के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नही हुआ है। लेकिन फिर भी अक्षय कुमार रक्षाबंधन के मौके पर ही अपनी फिल्म रक्षाबंधन लेकर आए। अक्षय की फिल्म की टक्कर आमीर खान की लाल सिंह चड्ढा से हो रही है।
जब अक्षय पड़ गए 13 साल बड़ी एक्ट्रेस के प्यार में।
अक्षय की एक्टिंग की पूरी दुनिया कायल है। बात 90 के दशक की है जब अक्षय कुमार अपने से 13 साल बड़ी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे। आपको बता दें कि अक्षय से 13 साल बड़ी ये एक्ट्रेस कोई और नही बल्कि सबसे खूबसूरत बला जिसके चाहने वाले आज भी उनकी सुंदरता पर मरते हैं। जिनको बुढापा छू भी नही सकता। हर उम्र की आने जाने वाली एक्ट्रेस को मात देने वाली रेखा हैं। जी हाँ अक्षय कुमार से रेखा 13 साल बड़ी हैं, और अक्षय को इनसे प्यार हो गया। अक्षय और रेखा के अफेयर के चर्चे चारों तरफ हो रहे थे। वैसे तो अक्षय कुमार बॉलीवुड की हर सुंदरी के साथ इश्क़ फरमा चुके हैं। छोटी सी बच्ची दिखने वाली हो या कमसिन जवान। हर एक्ट्रेस के साथ अक्षय एडजस्ट हो जाते हैं और अपने बेहतरीन अभिनय से फिल्म में चार चांद लगा देते हैं।
क्यों पड़े वो रेखा के प्यार में
अक्षय फिल्मों में कई एक्ट्रेसेस के साथ इश्क़ फरमा चुके हैं। लेकिन अपने से 13 साल बड़ी उम्र की एक्ट्रेस के साथ उनका सबसे अजीबोगरीब इश्क़ रहा। आपको बता दें कि रेखा की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है, ऐसे में अक्षय कुमार भी उनके दीवाने हो गए थे। सुनकर बड़ा अजीब लगता है की अक्षय कुमार कैसे रेखा के प्यार में पड़ गए। तो चलिए आज आपको पूरी कहानी सुनाते हैं। अक्षय कुमार की 1995 में फिल्म आई थी खिलाड़ियों का खिलाड़ी। जिसमें अक्षय कुमार के रवीना टंडन और रेखा दोनों थे। रेखा रवीना की बड़ी बहन बनी थी। फिल्म में अक्षय रवीना को बहुत प्यार करते हैं। इसके साथ ही रेखा का फिल्म में नेगेटिव रोल है। रेखा फिल्म में अक्षय के भाई को जान से मारना चाहती है। इसी वजह से अक्षय को फिल्म में रेखा से प्यार का नाटक करना पड़ता है।
हा हा हा, अब आपको भी हँसी आई होगी। अब आप सच तो जान गए हैं कि अक्षय को रेखा से कैसे प्यार हो गया। जी हाँ अक्षय को रेखा से फिल्म में प्यार करना पड़ा। आपको जानकारी के लिए बता दें, अक्षय कुमार आज भी रेखा की बड़ी इज्जत करते हैं। और उन्हें हमेशा सम्मान देते हैं।