कैप्टन धोनी इंडियन क्रिकेट टीम की दिग्गज शख्सियत, जिनके कारनामें इतिहास के पन्नो में अभी से लिख चुके हैं। ये वो नाम है जिसे हर कोई जानता है। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म शायद कोई क्रिकेट का प्रेमी होगा जो नही देख पाया हो। फिल्म में धोनी के जीवन मे 2 लड़कियों ने दस्तक दी है। धोनी के जीवन मे सबसे पहले आई लड़की को धोनी सबसे ज्यादा प्यार करते थे या नहीं ये सवाल उठा है सोशल मीडिया में।
धोनी को प्रियंका से हो गई थी मोहब्बत
महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म में दिखाया गया है कि उन्हें फ्लाइट में सफर के दौरान एक लड़की मिलती है जिसके बाद उनकी लाइफ बदल जाती है। वो अक्सर उससे मिलने दूर तक जाया करते हैं। फिल्म के आधार पर जब धोनी पाकिस्तान के दौरे पर होते हैं तब प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। प्रियंका उनके लिए वेलेंटाइन डे का गिफ्ट लेने गई होती है। लेकिन असल लाइफ में ऐसा माना गया है कि प्रियंका की मौत हुई तो कार एक्सीडेंट में थी लेकिन धोनी प्रियंका से मिलने के बाद से अच्छा प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद वो कुछ दिनों के लिए लंबी छुट्टी पर गए थे। उसी दौरान प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो जाती है, जिसका धोनी पर काफी गहरा असर पड़ता है। धोनी क्रिकेट पर भी ध्यान नही लगा पाते हैं। लेकिन धीरे धीरे समय के साथ धोनी अपनी कमजोरी पर विजय हासिल कर लेते हैं, और आगे बढ़ जाते हैं।
धोनी की वाइफ साक्षी
महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट प्रेम को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। वो केवल एक अच्छे प्लेयर ही नही एक अच्छे व्यक्ति भी हैं। क्रिकेट में हर प्लेयर को एक बराबर हक और सम्मान दिलाने वाले हैं महेंद्र सिंह धोनी। फिल्म में भी दिखाया गया है कि धोनी देश प्रेम के लिए क्रिकेट में भी स्ट्रिक्ट फैसले करने से नही घबराते। फिल्म में दिखाया गया है कि उनकी लाइफ में होटल में एक लड़की फिर से एंट्री करती है। धोनी को उसकी बातें काफी पसंद आ जाती है। धीरे धीरे दोस्ती से प्यार हो जाता है। एक बार साक्षी की कोई बात धोनी को प्रियंका की याद दिला देती है। धोनी को फिर से प्रियंका की याद सताने लगती है, और वो प्रियंका के साथ हुए हादसे को याद करते हुए एकदम से फैसला कर लेते हैं कि उन्हें साक्षी से शादी कर लेनी चाहिए, और धोनी जल्द ही साक्षी से शादी कर लेते है। कही न कही धोनी प्रियंका को भुला ही नही पाते हैं। इसलिए प्रियंका के साथ हुए हादसे को याद करते हुए वो साक्षी के साथ किसी हादसे के होने का इंतजार नही करते, और जल्द ही अपनी लव स्टोरी को शादी के बंधन में बांध लेते हैं।