महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदा नया आशियाना पुणे में, आलीशान घरों के हैं मालिक।

महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदा नया आशियाना पुणे में, आलीशान घरों के हैं मालिक।

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। धोनी अब अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। धोनी ने ये मुकाम अपनी कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के बल पर पाया है। इनकी सफलता की कहानी काफी लोकप्रिय है। धोनी को सिर्फ अपने देश मे ही नहीं क्रिकेट से प्रेम करने वाले विदेशों में भी याद करते हैं। 

धोनी का नया आशियाना

महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदा नया आशियाना पुणे में, आलीशान घरों के हैं मालिक।

धोनी इन दिनों अपने नए घर की वजह से चर्चा में चल रहे हैं। पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में धोनी ने हाल ही में नया घर खरीदा है। रावेत के एसटाडो प्रेसिडेंशियल सोसायटी में धोनी का शानदार आशियाना देखने को मिल सकता है। फिलहाल तो धोनी के घर की कीमत का अभी तक खुलासा नही हो सका है। लेकिन जिस तरह का घर है देखने में काफी आलीशान और खूबसूरत नजर आता है। धोनी ने पिछले ही साल मुम्बई में भी एक नया घर खरीदा था। धोनी की वाइफ साक्षी ने उस घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, और एक बार फिर धोनी ने पुणे में एक नया आशियाना बनाया है। धोनी की वाइफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अक्सर वो अपनी फैमिली की तस्वीरें अपने चाहने वालो से शेयर करती रहती हैं। साक्षी ने मुम्बई वाले घर की भी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमे उन्होंने अपने घर की कुछ झलक भी दिखाई। अभी घर अंडर कंस्ट्रक्शन है।

धोनी के बचपन का घर।

महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदा नया आशियाना पुणे में, आलीशान घरों के हैं मालिक।

खबर है कि धोनी आज की डेट में 4 आलीशान घरों के मालिक हैं, और एक बड़ा सा फार्महाउस भी है। धोनी के बचपन की बात करें तो बचपन मे धोनी मैकॉन कॉलोनी में 2 कमरे के घर मे रहते थे। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से धोनी आज एक अलग ही पहचान बना चुके हैं। आपको बता दें कि जब धोनी ने अपने करियर की शुरुआत की तब पहला मकान 2009 में खरीद था। तिमंजिला मकान का नाम धोनी ने शौर्य रखा है। करीब 8 साल तक धोनी इस घर मे रहते थे। धोनी हाल ही में अपने रांची वाले फार्म हाउस पर अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। धोनी के इस फार्म हॉउस को धोनी ने कैलाशपति नाम दिया है। धोनी का फार्म हाउस काफी बड़ा है। पूरे 7 एकड़ का फार्म हाउस है। ये फार्म हाउस अंदर से काफी सुंदर है। अंदर का कंस्ट्रक्टिव एरिया भी काफी खूबसूरत और आलीशान बना हुआ है। धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को अपने फार्म हाउस पर घूमा चुके हैं। सभी ने फार्म हाउस की खूबसूरती का लुत्फ उठाया है। फार्म हाउस में स्विमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम की भी सुविधा है।

About sumit

Check Also

52 साल की उम्र में तब्बू ने शर्ट के बटन खुले रख माहौल किया गर्म, देखें नींद लाने वाली तस्वीरें

52 साल की उम्र में तब्बू ने शर्ट के बटन खुले रख माहौल किया गर्म, देखें नींद लाने वाली तस्वीरें

दोस्तों बॉलीवुड जगत की एक ऐसी अभिनेत्री जिसने अपने हर किरदार से लोगों का दिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *