बॉलीवुड के मशहूर स्टार सलमान खान के प्यार के किस्सों को लेकर आये दिन कोई न कोई खबर सुर्खियों में रहती हैं। सलमान की लाइफ में उनकी कई एक्स गर्लफ्रैंड से जुड़ी खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में पाकिस्तान की सोमी अली ने भी खोला सलमान खान का राज। सोमी, सलमान खान की करतूतों के साथ ही अपने प्यार के किस्से भी बता रही हैं। जानते हैं ये सुर्खियां बटोरने की कोशिश है या सोमी का सच।
सलमान से करती थी प्यार

सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी से खुलासे अक्सर होते रहते हैं। जिस कारण सलमान को अक्सर सुर्खियों में देखा गया है। सलमान का नाम बॉलीवुड की कई खूबसूरत और नामी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। वहीं पाकिस्तान की रहने वाली सोमी अली के साथ भी सलमान के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए हैं। खबर है कि सोमी अली सलमान से इतना प्यार करती थी कि छोटी उम्र में ही पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गई। सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सलमान को अपनी फीलिंग्स कैसे बताई थी। सोमी ने कहा- हम नेपाल जा रहे थे। मैं उनके बराबर में बैठी हुई थी। मैंने उनसे कहा कि मैं इतनी दूर सिर्फ आपसे शादी करने आई हूँ, लेकिन सलमान ने कहा कि मेरी गर्लफ्रैंड हैं। इस पर मैन कहा- इससे कोई फर्क नही पड़ता। सोमी ने आगे बताया कि उस समय वो टीनेजर थी, जब सोमी 17 की हो गई उसके 1 साल बाद उनका और सलमान का रिलेशनशिप शुरू हुआ।
सलमान पर लगाये आरोप
सोमी का सलमान खान को लेकर दिया बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। चारों ओर बस सलमान के ही चर्चे हैं। सोमी ने सलमान पर बड़ा ही गंभीर आरोप लगाया है। सोमी ने इंटरव्यू में आगे और भी कुछ बताया है। सोमी ने कहा कि सबसे पहले सलमान ने ही उन्हें आई लव यू बोला था। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चलता रहा। फिर दोनों के बीच जब बात बिगड़ गई तो दोनों अलग अलग हो गए।
सोशल मीडिया पर उड़ रही खबर को देखते हए लोग तरह तरह की बाते करते नजर आ रहे हैं। वही कुछ लोगो का यह भी कहना है कि हो सकता है सोमी अली सलमान खान के नाम से सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही हैं। सलमान और सोमी के रिलेशन की इससे पहले कोई चर्चा नही हुई थी। ना ही सलमान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये भी खबर है कि सोमी का और सलमान का रिश्ता 20 साल पहले ही खत्म हो चुका था, लेकिन सोमी की सलमान से 5 साल पहले से बात होना बंद हुआ है। सोमी सोशल मीडिया पर लगातार सलमान पर आरोप लगा रही हैं।