प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया 19 साल बाद अपना दर्द, कहा- 20 साल की उम्र में ही बॉडी…

प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया 19 साल बाद अपना दर्द, कहा- 20 साल की उम्र में ही बॉडी…

ग्लैमर और खूबसूरती से भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर स्तर की लाइफ में खट्टे और मीठे पल भर पड़े हैं। बॉलीवुड में जिन सितारों को देखकर आज लोग आहें भरते हैं, एक समय पर उन्हें अपने शरीर की वजह से काफी सुनने को मिला। उन्हीं बॉलीवुड सितारों में से एक नाम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी है, जिन्होंने खुद से जुड़ा एक खुलासा किया है।

अपनी बॉडी शेप को लेकर प्रियंका को भी आलोचनाएं सुन्नी पड़ी थी

प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया 19 साल बाद अपना दर्द, कहा- 20 साल की उम्र में ही बॉडी…

 

इस बात में तो कोई दो राय नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल आइकन के तौर पर पहचानी जाती हैं। बेशक वह एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ खूबसूरती और हॉटनेस से भी लोगों को अपना दीवाना बनाती है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी उनके दीवानों की कोई गिनती ही नही है। मगर, यह भी सच है कि उन्होंने अपने करियर में लंबा सफर तय किया है, जहां उन्हें अपने बॉडी में हुए बदलाव के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विक्टोरिया के सीक्रेट्स वर्सेस वॉइसेस पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉडी साइज, शेप और मेजरमेंट पर करीब 20 की उम्र के दौरान का जिक्र किया। प्रियंका ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उनकी बॉडी में बदलाव आने लगे थे।

प्रियंका ने बताया वो बूढ़ी दिखने लगी थी

प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया 19 साल बाद अपना दर्द, कहा- 20 साल की उम्र में ही बॉडी…

 

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मुझे लगता है कि जब मैं अपनी बॉडी में आए बदलाव से गुजर रही थी, तब मैं अपनी भावनाओं को समझ रही थी। मेरी बॉडी में बदलाव आ रहे थे और ऐसे ही मैं अपने 30 साल के दौर में पहुंच गई। उन दिनों मैं संघर्ष का सामना कर रही थी, क्योंकि मुझे लोगों द्वारा ऑफ लाइन भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। उन दिनों लोग कहते थे, ‘तुम तो अलग ही दिख रही हो’ या फिर तुम तो बूढ़ी हो रही हो। लोगों की इन तरह की बातों ने मुझे काफी प्रभावित किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मुताबिक, वह सोशल मीडिया से भी काफी दूर चली गई थीं। हालांकि बाद में उन्हें ठीक होने में पूरे दो साल लगे थे। वैसे आज प्रियंका चोपड़ा जो हैं वह सभी के सामने हैं। बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्पेन में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का हॉट एंड सिजलिंग अवतार इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है।

About sumit

Check Also

52 साल की उम्र में तब्बू ने शर्ट के बटन खुले रख माहौल किया गर्म, देखें नींद लाने वाली तस्वीरें

52 साल की उम्र में तब्बू ने शर्ट के बटन खुले रख माहौल किया गर्म, देखें नींद लाने वाली तस्वीरें

दोस्तों बॉलीवुड जगत की एक ऐसी अभिनेत्री जिसने अपने हर किरदार से लोगों का दिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *