बॉलीवुड के चमकते सितारों की जिंदगी को अक्सर विवादों में उलझे हुए ही खबरों में हम सुनते हैं। फिल्मों की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी अलग पहचान रखते हैं, अगर उनकी असल जिंदगी में झांका जाएं तो उनकी जिंदगी काफी अलग नजर आती है। कुछ तो अपनी जिंदगी से इतने परेशान हैं, की हर दिन नशे में धुत्त हो जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में हुए खुलासे कुछ इस ही बयाँ कर रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर नशे में धुत पाई गई हैं, और सार्वजनिक रूप से हंगामा करते नजर आई थीं।
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला को बॉलीवुड की बेहद सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में देखा गया है, लेकिन इनके जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव आए। वह इन उतार-चढ़ावों को समझ नहीं पाई। उन्होंने कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए ड्रग्स का सहारा लिया। नशे में वह कई पार्टियों में घूमती नजर आई थीं।
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में आईं तो उन्होंने तहलका मचा दिया। उनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है पर्दे पर हिट साबित हुई थी। फिर अचानक ही अमीषा फ्लॉप हो गई। फ्लॉप होने के कारण था नशे की लत। अमीषा अक्सर सिगरेट, शराब और अन्य तरह की सामग्री का सेवन करती पाई गई। उन्हें कई पार्टियों में ड्रग्स लेते हुए भी देखा गया है।
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी सिगरेट पीने के मामले में कुछ अलग ही बात करती हैं। वो सिगरेट पीना अच्छी बात मानती हैं। उनका कहना है कि सिगरेट पेट में खाना पचाने में कारगर होती है। आपको बता दें कि रानी मुखर्जी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, जिसका आज के समय में हर कोई दीवाना है।
करीना कपूर
अक्सर लोग करीना के सुर्खियों में बने रहने की वजह ढूंढ ही लेते हैं। करीना कपूर एक जमाने में इस कदर नशे में धुत हो जाती थीं, उन्हें पता ही नहीं चलता था कि वह किसी पार्टी में हैं या किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। कहीं भी हंगामा करने लगती थी।
विद्या बालन
विद्या बालन अपने आप में एक बहुमुखी और गतिशील अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि विद्या बालन को शराब पीने की बहुत बुरी आदत है।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की सबसे दमदार और विवादित गर्ल कंगना रनौत को शराब पीने और सिगरेट पीने की बुरी आदत है। वह कई बार एक साथ सिगरेट और शराब पीते हुए पाई गई हैं।