भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी का नाम अक्सर सुर्खियों में आता ही रहता है। ऐसा ही कुछ आज हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप लोग बहुत अच्छे से पहचानते भी हैं, और शायद वह आपका फेवरेट खिलाड़ी भी हो सकता है। इस खिलाड़ी ने अपने पहले मैच में ही अर्धशतक लगाकर लोगों के दिलों पर अपनी धाक जमा ली। जी हां हम बात कर रहे हैं, मशहूर क्रिकेटर ईशान किशन के बारे में।
क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रैंड अदिति हंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में अब ईशान किशन का नाम आता है। टीम के गौरव मानें जाने वाले ईशान के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम को के मैचों में जीत हासिल हुई है। हालांकि आज हम ईशान किशन की निजी जिंदगी के बारे में बात करने वाले हैं। ईशान की गर्लफ्रैंड जिसने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से ईशान को बोल्ड कर दिया। हम बात कर रहे हैं, ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया के बारे में। खबर है कि ईशान की तरह ही अदिति भी अपना करियर बनाने में लगी हुई है। फैशन की दुनिया में एक मशहूर नाम और एक ऊंचाई पर जा चुकी है। फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खूबसूरती की बदौलत अदिति काफी लोगों के दिलों पर राज करती है। मीडिया खबरों के मुताबिक ईशान किशन और अदिति दोनो एक दूसरे को काफी दिन से डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी दोनों की ओर से इसके बारे में कुछ ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं।
फैशन मॉडल हैं अदिति
कई फैशन नेशनल खिताब अपने नाम कर चुकी अदिति की बात करें तो वे अपने करियर को लेकर काफी ज्यादा सीरियस नजर आती हैं। हाल ही में अदिति पोलैंड में हो रहे मिस सुपर नेशनल कांटेस्ट सुपर नेशनल कंटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। साल 2017 में अदिति फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। साल 2018 में मिस सुपर नेशनल इंडिया का अवार्ड भी इन्होंने अपने नाम किया, 2016 में अदिति एलिट मिस राजस्थान में रनअप करती नजर आई थी। क्रिकेट की दुनिया में ईशान किशन बुलंदियों को छू रहे हैं, ठीक उसी तरह अदिति हंडिया भी फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में रिकॉर्ड बना रही हैं। ऐसी खबर है कि अदिति का सपना है, वो फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाएं। ईशान और अदिति के रिलेशन की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालांकि दोनों की ओर से सामने आकर किसी ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नही दिया है, लेकिन दोनों को डेट करते हुए काफी समय से देखा जा रहा है।