साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार अल्लू अर्जुन बार-बार भारत को गौरवान्वित करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने न्यूयॉर्क में सबसे बड़े वार्षिक भारतीय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व कर भारत को गौरवान्वित किया है। जैसा कि भारत ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित किया है, वहीं स्टार अल्लू अर्जुन को परेड में ग्रैंड मार्शल के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया है, जिसे टाइम्स स्क्वायर में बड़ी सी स्क्रीन पर भी दिखाया गया था। आपको बता दें की भारत के लिए यह सबसे गर्व की बात रही है, क्योंकि पहली बार किसी भारतीय अभिनेता ने विश्व स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। अल्लू अर्जुन के फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर #GrandMarshalAlluArjunAtNYC से ट्रेंड कर रहे हैं।
अर्जुन ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं
अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए इस पल को अपने फैन्स के साथ साझा किया हैं। साथ ही अर्जुन ने भारत की संस्कृति का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगे के रूमाल के साथ एक सफेद जोधपुरी पहना हुआ था। अर्जुन ने तस्वीर के साथ एक थैंक्यू नोट लिखते हुए कहा- “धन्यवाद, NYC में भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी।” उन्होंने कुछ और भी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्हें न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स द्वारा सार्टिफिकेट ऑफ रिक्गनिशन से सम्मानित किया जा रहा है। इनके साथ एक्टर ने अपना पुष्पराज स्टाइल भी साझा किया। एक्टर आगे ये कहते हुए पोस्ट केआर रहे हैं – “न्यूयॉर्क शहर के मेयर से मिलकर खुशी हुई। वेरी स्पोर्टिव जेंटलमैन। सम्मान के लिए धन्यवाद श्री एरिक एडम्स। थगेडे ले! @ericadamsfornyc @nycmayorsoffice”
देश के प्रति अर्जुन का प्यार
इसके साथ ही अभिनेता का अपने भारत देश के प्रति प्यार और सम्मान देखने को मिला जब उन्होंने परेड के दौरान हाथ में भारतीय झंडा लिए हुए लोगों को यह कहते हुए संबोधित किया कि “ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं”। परेड में लगभग 5 लाख प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा नजर आ रही थी, वे सभी अल्लू अर्जुन को चियर करने के लिए जोर से चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे, जब उन्हें ‘जय बनी’ के रूप में सम्मानित किया गया था, तो पूरी परेड का अपने आप में एक अलग ही नजारा था। जैसे ही स्टार को न्यूयॉर्क में वार्षिक भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया, यह पल किसी भी स्टार को अब तक की सबसे बड़ी भारतीय हस्तियों में से एक बनाता हैं। साउथ इंडस्ट्री के स्टार हमेशा अपने प्रशंसकों को गौरवान्वित करने में कामयाब रहे हैं। अल्लु अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करे तो अभिनेता के घर और ऑफिस दोनों में कुल मिलाकर लगभग 100 पौधे हैं। हाल ही में, पैन इंडिया स्टार ने पान मसाला ब्रांड, रम्मी ब्रांड और सिगरेट ब्रांड को खारिज करके खूब सुर्खियों बटोरीं थी।
वर्कफ्रंट पर अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।