बॉलीवुड के 5 दिग्गज जो थे आम और बन गए सितारे, फुटपाथ से आया, कोई कुली

बॉलीवुड के 5 दिग्गज जो थे आम और बन गए सितारे, फुटपाथ से आया, कोई कुली

बॉलीवुड के 5 दिग्गज जो थे आम और बन गए सितारे, फुटपाथ से आया, कोई कुली
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ परिवारों का बोलबाला रहा और ये कोई छुपी हुई बात नहीं है कि आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेना किसी बाहरी के लिए कई गुना अधिक मुश्किल होता है, लेकिन समय-समय पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग देखे गए, जो न सिर्फ अपने संघर्ष के दम पर इंडस्ट्री में आए बल्कि आने के बाद सुपरस्टार बन गए। आज ये सभी खुद में एक बड़े ब्रांड बन चुके हैं।

1. शाहरुख़ खान

जब मुंबई आए तो रहने को जगह नहीं थी। जिस टीवी शो के लिए काम करने आए उन्होंने रहने के लिए जगह दी। पहले ऑफिस में सोते रहे कई दिन, फिर उन्होंने अपने घर में जगह दी। जब शादी हो गई तो किराए का घर लेना था, मगर पैसे ही नहीं थे। दोस्त से पैसे उधार लिए। ऐसी ही छोटी छोटी चीजों ने खुद को यकीन दिलाया कि मुंबई में स्टार बन सकते हैं। एक इवेंट के दौरान शाहरुख़ खान को ये बताते पाया गया था

 

बॉलीवुड के 5 दिग्गज जो थे आम और बन गए सितारे, फुटपाथ से आया, कोई कुली
2. रजनीकांत

शिवाजी राव गायकवाड़, जिन्हें हम सुपरस्टार रजनीकांत के नाम से जानते हैं, मराठी परिवार से आने वाले शिवाजी के पिता रामोजीराव गायकवाड़ पुलिस कॉन्स्टेबल थे और मां एक होममेकर। उनकी पूरी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई। शिवाजी ने बचपन से कभी पैसों का सुख नहीं देखा था। बड़े हुए तो कारपेंटर का काम किया, फिर कुली का भी काम किया। उनकी नौकरी बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर के तौर पर लग गई। जिसके बाद शिवाजी छोटे-छोटे नाटकों में हिस्सा लेने लगे।

3. अनुष्का शर्मा

अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय आर्मी में कर्नल रहे। वहीं उनकी मां आशिमा शर्मा होममेकर हैं। अजय कुमार शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अनुष्का का जन्म भी अयोध्या में हुआ था। जब उन्होंने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए ऑडिशन दिया, आदित्य चोपड़ा ने उनसे साफ तौर पर कह दिया, “तुम्हारे अंदर टैलेंट तो है, उसी की वजह से तुम्हें ये रोल मिल रहा है। सच तो ये है कि तुम ज्यादा खूबसूरत नहीं दिखती हो”।

 

बॉलीवुड के 5 दिग्गज जो थे आम और बन गए सितारे, फुटपाथ से आया, कोई कुली
4. मिथुन चक्रवर्ती

फुटपाथ से आय हैं। मुंबई शहर में कहीं भी सो जाते थे। मिथुन चक्रवर्ती की पैदाइश और परवरिश एक आम मिडिल क्लास बंगाली परिवार में हुई। उनके भाई की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई। मिथुन नक्सल पॉलिटिक्स में सक्रिय थे और जब इसे छोड़ने का फैसला लिया, तब घर वापस लौटने का विकल्प उनके जीवन से गायब हो गया। जो करना था, मुंबई में ही करना था।
फिल्म ‘मृगया’ के सेट पर मिथुन को जो ब्रेक मिला, उसमें लीड रोल ही मिला। मगर वो किरदार एक आदिवासी का था। जिसमें मिथुन का रंग-रूप उस किरदार में फिट हो रहा था।

5. प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के माँ और पिता, दोनों ही इंडियन आर्मी में डॉक्टर रहे। प्रियंका की स्कूलिंग बरेली शहर में खत्म हुई, जहां से उन्होंने 12वीं की परीक्षा दी। मां के सपोर्ट से प्रियंका ने 12वीं के बाद, साल 2000 मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब तो मिला ही, उसी साल वो मिस वर्ल्ड भी बनीं। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे।

About sumit

Check Also

52 साल की उम्र में तब्बू ने शर्ट के बटन खुले रख माहौल किया गर्म, देखें नींद लाने वाली तस्वीरें

52 साल की उम्र में तब्बू ने शर्ट के बटन खुले रख माहौल किया गर्म, देखें नींद लाने वाली तस्वीरें

दोस्तों बॉलीवुड जगत की एक ऐसी अभिनेत्री जिसने अपने हर किरदार से लोगों का दिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *