अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रणजी क्रिकेट में दिखेगा T20I किंग सूर्यकुमार यादव का दम

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रणजी क्रिकेट में दिखेगा T20I किंग सूर्यकुमार यादव का दम

2022 में T20I क्रिकेट के चर्चित चेहरे और सबसे अधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव अब घरेलू क्रिकेट की तरफ रुख कर रहे हैं। दरअसल इएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो वह आगामी 2022-23 रणजी ट्रॉफी सीजन में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे।

बांग्लादेश दौरे पर रेस्ट कर रहे सूर्यकुमार यादव हैदराबाद के खिलाफ दूसरे राउंड के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी।

T20I क्रिकेट की बात करें तो 2022 का साल सूर्यकुमार यादव के लिए शानदार रहा है, लेकिन T20I के इस फॉर्म को वह वनडे क्रिकेट में बरकरार नहीं रख सके। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 26 की औसत से कोवल 260 रन हैं, जिसमें उनके नाम केवल एक हाफ सेंचुरी है। यही कारण है कि सूर्यकुमार यादव रणजी की तरफ अपना ध्यान लगाना चाहते हैं।

T20I में सूर्या के लाजवाब आंकड़े

सूर्यकुमार यादव के लिए 2022, ड्रीम सीजन की तरह रहा है। इस दौरान उन्होंने 31 T20I मैच में 46.56 की औसत से 1,164 रन बनाए हैं, जो किसी भी क्रिकेटर द्वारा इस साल बनाया गया सर्वाधिक रन है। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला शतक इंग्लैंड के खिलाफ जबकि दूसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया है।

सूर्या के फर्स्ट क्लास आंकड़े भी हैं बेहतर

सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उनके फर्स्ट क्लास आंकड़े भी बेहतर हैं। 77 मैच की 129 इनिंग में उन्होंने 44.01 की औसत से 5,326 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 12 सेंचुरी और 26 हाफ सेंचुरी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 200 रन रहा है।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रणजी क्रिकेट में दिखेगा T20I किंग सूर्यकुमार यादव का दम

मुंबई की टीम होगी मजबूत

सूर्यकुमार यादव के खेलने से मुंबई की टीम और भी मजबूत हो जाएगी। टीम में पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, यशस्वी जायसवा और तुषार देशपांडे जैसे नाम पहले से मौजूद हैं। रणजी ट्राफी की सबसे सफल टीम पिछले सीजन में खिताब जीतने से चूक गई थी।

About admin

Check Also

IND vs BAN: ईशान किशन की डबल सेंचुरी पर गर्लफ्रैंड, ने खूब लुटाया प्यार इस तरह कही दिल की बात ......

IND vs BAN: ईशान किशन की डबल सेंचुरी पर गर्लफ्रैंड, ने खूब लुटाया प्यार इस तरह कही दिल की बात ……

भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *