ऐश्वर्या और अभिषेक बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट लविंग जोड़ियों में से एक है। हर कोई इस जोड़ी को पसंद करता है। हालांकि, आपको बता दें कि ऐश्वर्या अभिषेक से घूरे 3 साल बड़ी हैं। लेकिन दोनों के बीच बेहद खास बॉन्डिंग है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आना लाज़मी है कि आखिर क्यों अभिषेक ने खुद से 3 साल बड़ी ऐश्वर्या से शादी की। वहीं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या ने क्यों आम से दिखने वाले अभिषेक से शादी की। आज हम इसी पर बात करने वाले हैं और आपको बताएंगे कि इसके पीछे क्या कारण है। इस बात का खुलासा खुद अभिषेक ने किया था।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक से यही सवाल किया गया था। जिस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा था कि उन्होंने सिर्फ इसलिए ऐश्वर्या से शादी नहीं की, क्योंकि वो बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि इसलिए की क्योंकि वो एक खूबसूरत इंसान हैं। उनका साफ दिल ही उनकी खूबसूरती है, जिस वजह से उन्होंने ऐश्वर्या को अपना जीवनसाथी चुना। अंदाजा लगाया जा सकता है ऐश्वर्या ने भी अभिषेक में ऐसा ही कुछ देखा होगा। जिसके चलते उन्होंने अभिषेक से शादी की।
बता दें कि केवल अभिषेक या ऐश्वर्या के बीच ही उम्र का फासला नहीं है। बल्कि बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां है, जिनके बीच काफी ऐज गैप है। हालांकि, उन कपल्स के बीच प्यार भी काफी देखने को मिलता है। जिनमें दिलीप कुमार-सायरा बानो, धर्मेंद हेमा मालिनी, राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया, संजय दत्त मान्यता सैफ अली खान करीना कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है।