बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके कई गानों और डांस ने फैंस को दीवाना बना दिया था। यही नहीं, नोरा अक्सर अपने स्टाइल और सिजलिंग अवतार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही इन दिनों डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ को लेकर चर्चा में हैं।
यूं तो नोरा का हर अंदाज सोशल मीडिया पर दिखता आता है। नोरा इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियोज से लेकर स्टाइलिश लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में नोरा अपने देसी अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।