आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री है जिनके लिए साल 2022 उनके जीवन के सबसे खूबसूरत सालों में से एक था। बीते साल में आलिया भट्ट के निजी जीवन में कई ऐसे बड़े बदलाव हुए हैं जिसकी वजह से लोगों के बीच उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी।
चाहे अपने प्रेमी रणबीर कपूर के साथ में शादी करनी हो या फिर शादी के छठे महीने में ही मां बनना हो हर तरह का सुख आलिया भट्ट को साल 2022 में मिला।
हालांकि आलिया के चाहने वाले इस बात का इंतजार कर रहे थे कि उनकी बेटी की एक झलक वह साल के अंत तक दिखा दे लेकिन आलिया ने ऐसा नहीं किया। आइए आपको बताते हैं कैसे 2023 के पहले ही दिन आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरत बेटी की पहली झलक दिखा दी जिसको देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।
साल 2022 में अपनी खूबसूरती और निजी संबंधों की वजह से लगातार चर्चाओं में रहने वाली आलिया भट्ट ने 2023 के नव वर्ष के मौके पर पहले ही दिन कुछ ऐसा किया कि उनके सभी चाहने वाले उन पर फिदा हो गए।
आलिया भट्ट ने शानदार तरीके से 2023 नववर्ष की शुरुआत की और इस मौके पर उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए एक ऐसी तस्वीर साझा कर दी जिसका इंतजार उनके हर चाहने वालों को था। देखते ही देखते आलिया भट्ट द्वारा साझा की गई खूबसूरत तस्वीर लोगों को पसंद आने लगी है।
आइए आपको बताते हैं आलिया भट्ट ने कैसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से अपनी बेटी की झलक साल के पहले दिन दिखाई है जिसको देखते ही लोग उनके ऊपर दीवाने हो गए हैं।
आलिया भट्ट ने साल के पहले दिन दिखाई अपनी बेटी की झलक
कपूर खानदान की नई नवेली बहू आलिया भट्ट ने नए वर्ष के पहले ही दिन अपने चाहने वालों को ऐसी सौगात दे दी जिसको देखते ही सभी लोग जमकर उनकी तारीफ करने लगे हैं। आलिया भट्ट हमेशा ही अपने चाहने वालों के लिए कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है और साल के पहले ही दिन उन्होंने अपनी बेटी की जो झलक दिखाई है उसको देखकर सभी लोग उनकी तारीफ करने लगे हैं।
हालांकि आलिया ने साल के पहले दिन अपनी बेटी के चेहरे की झलक तो नहीं दिखाई है लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी के बेडरूम की खूबसूरत झलक दिखाई है जिसको देखते ही सभी लोग उनके दीवाने हो गए हैं। हर कोई इस मौके पर आलिया भट्ट की जमकर तारीफ करता नजर आया और यह कहता नजर आया कि इस अभिनेत्री को अच्छे से पता है कि अपने चाहने वालों का दिल कैसे जीतना है।