भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा चुकी अक्षरा सिंह बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। जिसके बाद से देश भर में उनकी लोकप्रियता हो चुकी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह की गिनती खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है।
इन दिनों अक्षरा सिंह अपने कथित एमएमएस ली की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अक्षरा सिंह के फैंस का कहना है कि यह कथित एमएमएस अक्षरा सिंह का नहीं है। यह सब उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
इसी बीच अब अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर हमेशा की तरह लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं इस वीडियो में अक्षरा सिंह का मराठी अंदाज देखने को मिल रहा है।
वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लोगों से यह सवाल भी पूछा है कि क्या आप मुझसे प्यार करते हैं और कितना ? मैं और मेरा कैप्शन आपके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जब से ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया है। तब से लोग अक्षरा सिंह को लेकर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस वीडियो में अक्षरा सिंह साड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने मराठी स्टाइल का लुक अपनाया है। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। अक्षरा ने नाक में मराठी स्टाइल वाली नथनी पहनी हुई है। वह सोलह सिंगार के साथ बालों में गजरा लगाई हुई नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के इस पोस्ट को अब तक हजारों लाइक से मिल चुके हैं और लोग इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने यहां तक कह दिया कि आप मेरे दिल की धड़कन हो। वही एक यूजर ने लिखा है कि अक्षरा जी हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।