ग्लोबल आइकाॅन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपनी सोशल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती है। प्रियंका अपनी लाइफ की अपडेट फैंस को देती रहती हैं।
अब हाल ही में प्रियंका ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका अपनी बेटी और अपने पति निक जोनस के साथ घूमने फिरने निकली हैं। प्रियंका की ये फैमिली पिक्चर काफी प्यारी लग रही है।
अब इस पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर प्यार लुटा रहे हैं। वे अपने फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। फोटोज में एक तरफ प्रियंका अपनी बेटी को निहारती नजर आ रही हैं, वहीं नन्ही मालती अपने पापा की गोद में बैठी हुई हैं।
हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा छिपा लिया है। उन्होंने अपनी बेटी मालती के चेहरे पर हार्ट शेप का इमोजी लगा दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी की लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहती हैं।
जब से प्रियंका और निक जोनस माता-पिता बने हैं, तभी से फैंस को उनकी बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है। इसी साल 2022 में 15 जनवरी को प्रियंका और निक सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं।
कुछ दिनों बाद प्रियंका चोपड़ा की बेटी 1 साल की हो जाएगी। बता दें कि साल 2018 में प्रियंका और निक ने शानदार तरीके से शादी की थी। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका भारत आई थीं। फिलहाल प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी चल रही हैं।