भारत को 21 वर्षों बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली सरगम कौशल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

भारत को 21 वर्षों बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली सरगम कौशल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

मिसेज वर्ल्ड का टाइटल सरगम कौशल ने अपने नाम कर लिया है। 21 साल के बाद यह खिताब भारत वापस आया है। इस प्रतियोगिता में विश्वभर के 63 देशों की महिलाओं ने भाग लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत प्राप्त की है। जम्मू-कश्मीर की निवासी सरगम प्रोफेशन से शिक्षक हैं। उन्होंने नेवी के एक अधिकारी से 2018 में विवाह की है। सरगम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति और पिता को दिया है।

भारत को 21 वर्षों बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली सरगम कौशल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

कॉन्टेस्ट के आखिरी स्टेज के लिए कौशल ने भावना राव का डिज़ाइन किया गया एक गुलाबी रंग का स्लिट गाउन पहना था। सरगम ने मिसेज वर्ल्ड 2022 के एक समारोह में कश्मीरी महिलाओं के द्वारा निर्मित हैंडक्राफ्टेड ड्रेस पहनी थी।

 

भारत को 21 वर्षों बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली सरगम कौशल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

इससे पूर्व सरगम ने 15 जून 2022 को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का अवार्ड जीता था। यह खिताब उन्हें नवदीप कौर ने दिया था। सरगम ने साल 2018 में नेवी के एक अधिकारी आदित्य मनोहर शर्मा से शादी रचाई थी। उनके पति ने सरगम को पहला मॉडलिंग कांट्रेक्ट दिलवाया था।

 

भारत को 21 वर्षों बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली सरगम कौशल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

मिसेज इंडिया पेजेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसकी घोषणा की गई है। यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया कि लंबा इंतजार अब समाप्त हुआ। 21 सालों के बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ गया है।

 

भारत को 21 वर्षों बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली सरगम कौशल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

बता दें कि सरगम से पहले डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने 2001 में ये खिताब जीता था। इस अवार्ड की जूरी पैनल में एक्ट्रेस सोहा अली खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन और विवेक ओबरॉय शामिल थे।

 

भारत को 21 वर्षों बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली सरगम कौशल की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

32 वर्षीय सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं, उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में मास्टर डिग्री हासिल की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर शिक्षक काम कर चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी रचाई थी, उनके पति भारतीय नेवी में हैं। 21 साल पहले यानी 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता था। अदिति ऐसा क्राउन जीतने वाली पहली इंडियन महिला थीं। अदिति एक अभिनेत्री भी हैं, उन्होंने भेजा फ्राई, स्माइल प्लीज, दे दना दन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

About Sagar Saini

I am a Digital Marketer Graduate in B.Tech from Sambhal. I am Capable to run Online Business and Now running internetkhabars Journalist

Check Also

सुंदरी के जाल में फंसा भारतीय जवान, सच्चाई सामने आई तो हैरान....

सुंदरी के जाल में फंसा भारतीय जवान, सच्चाई सामने आई तो हैरान….

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार भारतीय सेना के जवान प्रदीप कुमार ने चौंकाने वाले खुलासे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *